चापड़ लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार: Durg Police ने बदमाश को सिखाया सबक… हथियार जब्त; आरोपी का before-after लुक भी पुलिस ने जारी किया

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने कटरबाजी और चाकुबाजी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से एक लोहे का धारदार चापड़ बरामद किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संदेश के रूप में की गई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामल वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

दरहसल, 29 नवम्बर 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आदित्य सिंह उर्फ टिट्टी (27 वर्ष) गिली की राग नगर स्थित मुक्तिधाग के पारा तालाब के पास सागने रोड पर राहगीरों को धमका रहा है और एक धारदार चापड़ लहरा रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अमित कुमार अंदानी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आदित्य सिंह उर्फ टिट्टी को गिरफ्तार किया, जो लोहे का चापड़ लहरा रहा था। चापड़ को गवाहों की मौजूदगी में जप्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना वैशाली नगर में अपराध दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं 7 अपराध

आदित्य सिंह उर्फ टिट्टी के खिलाफ पूर्व में भी 7 अपराध दर्ज हैं, और वह वैशाली नगर का एक बदमाश और गुण्डा है। पुलिस ने उसे कड़ी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया और उसकी जमानत की संभावना समाप्त कर दी। इस कार्रवाई के माध्यम से दुर्ग पुलिस ने यह संदेश दिया है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, ताकि समाज में अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ बना रहे।

इस कार्रवाई में इन पुलिस अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

  • उप निरीक्षक अमित कुमार अंदानी
  • सहायक उप निरीक्षक मुरलीधर कश्यप
  • आरक्षक आसिफ आलम
  • आरक्षक विरेन्द्र यादव
  • आरक्षक कपिल बौधरी
  • आरक्षक रजनीकांत

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...