छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS: केंद्रीय कार्मिक विभाग ने जारी की सूची, 2024 बैच के 180 अफसरों को बांटे गए कैडर

डेस्क। छत्तीसगढ़ को 3 नए IAS अफसर मिले हैं। केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने 2024 बैच के आईएएस को कैडर एलॉट किया है। सूची में 180 आईएएस को कैडर एलॉट हुआ है। जिसमें छत्तीसगढ़ को तीन आईएएस अफसर मिले हैं। वहीं अब सूची जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार नए आईएएस अफसरों की पोस्टिंग करेंगी।

उल्लेखनीय है कि, यूपीएससी 2023 का फाइनल रिजल्ट इसी साल 16 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। जिसमें 1139 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। पहली सूची में 1016 अभ्यर्थियों के चयन की सिफारिश की गई थी। इसके बाद 25 अक्टूबर 2024 को रिजर्व लिस्ट जारी की गई। जिसमें 120 अतिरिक्त चयनित अभ्यर्थियों की सिफारिश दी गई।

छत्तीसगढ़ को मिले ये तीन IAS

यूपीएससी में 75 वां रैंक लाने वाले अक्षय दोशी को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। अक्षय पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। वे जनरल केटेगरी से आते हैं। उनके अलावा 238 रैंक पर आने वाले विपिन दुबे को भी छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ है। विपिन जनरल कैटेगिरी से आते है। वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले क्षितिज गुरभेले ने 441 वीं रैंक प्राप्त की थी, वे एससी कैटेगिरी से आते हैं। उन्हें भी छत्तीसगढ़ कैडर एलॉट हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...

भिलाई बचाओ पदयात्रा : अंतिम दिन कांग्रेसियों को राजभवन...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) और भिलाई टाउनशिप को बचाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा निकाली गई चार दिवसीय पदयात्रा बुधवार...

दुर्ग में ढाबा संचालक ने शिवनाथ नदी में कूदकर...

दुर्ग। जिले के धमधा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ढाबा संचालक ने शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पथरिया चौक स्थित...