समाजसेवा के लिए दया सिंह का सम्मान : डिप्टी सीएम अरूण साव और अभिनेत्री मीनाक्षी ने दिया अवार्ड, कार्यक्रम में ‘भोले बाबा की बारात’ की रही गूंज

भिलाई। भाजपा नेता, उप नेता प्रतिपक्ष और बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह को तीन दिन में दूसरा सम्मान मिला है। इस बार समाजसेवा और लीक से हटकर काम के लिए दया सिंह काे राजधानी रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरूण साव और अभिनेत्री मीनाक्षी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम में “भोले बाबा की बारात” की गूंज रही।

बता दें कि बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के माध्यम से दया सिंह लगातार समाजसेवा कर रहे हैं। कोरोना काल में किए कार्यों को सभी ने याद किया। वहीं भोले बाबा की बारात के लिए दया सिंह की तारीफ की गई। खुद डिप्टी सीएम अरूण साव ने उनकी पीठ थपथपाई। दया सिंह से अभिनेत्री मीनाक्षी ने कई जरूरी विषयों पर चर्चा भी की। इनमें प्रमुख रूप से भोले बाबा की बारात को लेकर सवाल पूछा।

मीनाक्षी ने पूछा कि बाबा की बारात की चर्चा खूब होती है। ये सब कैसे हो पाता है…? इस पर दया सिंह ने कहा, महाशिवरात्रि पर्व पर विगत सोलह साल से भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा निकाली जाती है। दो-दो बार गोल्डन बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड बनाया है। बारात की कैसे तैयारी करते है या कितना समय लगता है, ये सब हम बाबा पर छोड़ देते हैं।

अभिनेत्री मीनाक्षी ने दया सिंह से पूछा कि कोरोनाकाल में जहां लोग अपने रिश्तेदार से अस्पताल में मिलने नहीं जाते थे, वहां आपकी समिति शमशान घाट में रहकर कफन के कपड़े गंगाजल तिल मटका सभी प्रकार की सामग्री दे रहे थे, क्या डर नहीं लग रहा था? इस पर दया ने कहा कि, जनसेवा ही प्रभु सेवा है। दुख की घड़ी में आप लोगों के साथ खड़े नहीं हो सकते तो जीना किस काम का? इस पर मीनाक्ष काफी खुश भी हुईं।

दया सिंह से मीनाक्षी ने यह भी पूछा कि बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा भोले बाबा की बारात निकालकर आम जन मानस को क्या संदेश देना चाहते हैं? इस पर दया सिंह ने बहुत शानदार जवाब दिया, जिसे सुनकर सबने तालियां बजाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...