कल दुर्ग के लिए बड़ा दिन: दिनभर रहेंगे CM भूपेश, करोड़ों के कामों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन: विधायक वोरा बोले-आम जनता को सौगात देने वाली है भूपेश सरकार

भिलाई। स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग आगमन विकास कार्यों के लिहाज से ऐतिहासिक साबित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को दुर्ग में सौगातों की बरसात करेंगे। 15 साल के भाजपा शासनकाल में दुर्ग शहर में विकास नहीं हुआ। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शहर में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि दुर्ग शहर अब धीरे-धीरे स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर है।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 22 अप्रैल को जिला अस्पताल में सात करोड़ रुपए की लागत से बने सर्जिकल यूनिट का लोकार्पण करेंगे। यहां दस आईसीयू बेड और हाईटेक सर्जिकल यूनिट के साथ क्रिटिकल केयर की सुविधा उपलब्ध होगी। 50 लाख रुपए की लागत से तैयार हमर लैब का लोकार्पण भी किया जाएगा। यहां 114 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 153 करोड़ रुपए की लागत से अमृत मिशन प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में 32 हजार नल कनेक्शन दिये गए हैं। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का रिनोवेशन किया गया है और पाइपलाइन विस्तारीकरण के साथ पांच टंकियों का निर्माण कार्य भी किया गया है।

इसके अलावा 17 करोड़ रुपए की लागत से बने प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। यहां नवमीं से बारहवीं तक पांच सौ छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध है।

32000 परिवारों की पेयजल की समस्या होगी दूर- पेयजल शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री अमृत मिशन की योजना का लोकार्पण करेंगे। 140 करोड़ रुपए की इस योजना के माध्यम से 32000 परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इसके अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रिनोवेशन के साथ ही पाइपलाइन विस्तारीकरण तथा पांच टंकियों का निर्माण कार्य भी शामिल है।

सर्जिकल विंग और हमर लैब- सात करोड़ रुपए की लागत से बनी हाइटेक सर्जिकल यूनिट का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। इसमें दस बेड आईसीयू के होंगे। हाइटेक सर्जिकल यूनिट के साथ ही क्रिटिकल केयर की सुविधा से जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय सुविधाओं के अपडेटेशन की दिशा में बड़ा काम हुआ है। 50 लाख रुपए की लागत से तैयार हमर लैब का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे।

ट्रांजिट हास्टल की मिल सकेगी सुविधा- दस करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से ट्रांजिट हास्टल भी तैयार किया गया है। यहां 54 यूनिट में लोगों के रहने की सुविधा है जिसमें बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन और गैलरी हर यूनिट में रखे गये हैं। यहां छह स्टाफ क्वाटर भी रखा गया है। बाहर से आने वाले अधिकारियों के लिए यह सुविधा रखी गई है ताकि आवास आवंटित होने तक यहाँ रहा जा सके।

वर्किंग वुमन के लिए भी रहवासी सुविधा- कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए वर्किंग वुमन हास्टल भी तैयार किया गया है। तीन करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से बने इस हास्टल में 100 कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधा मिलेगी।

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को मिलेगा नया भवन- सवा चार करोड़ रुपए की लागत से बने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के नये भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। यह भवन जी प्लस 2 माडल पर तैयार किया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र संचालित होगा। ऊपर के दो फ्लोर में अन्य विभागीय दफ्तरों का संचालन होगा।

स्मृति नगर में टेनिस कोर्ट- स्मृति नगर में 50 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट बनाया गया है। मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण भी करेंगे। कोर्ट के आरंभ होने से टेनिस के शौकीन खिलाड़ियों के लिए बड़ी सुविधा होगी।

गंज मंडी में होगी आमसभा- गंज मंडी में इस अवसर पर आमसभा का आयोजन होगा। आमसभा में नगर निगम दुर्ग के 10 करोड़ रुपए के लागत के 88 कार्यों का, पीएचई विभाग के 21 करोड़ 70 लाख रुपए के लागत के 20 कार्यों का, स्वास्थ्य विभाग के 3 करोड़ 70 लाख रुपए के 6 कार्यों का तथा शिक्षा विभाग के 60 लाख रुपए के एक कार्य का भूमिपूजन होगा।

सभा में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत एक से तीन साल तक के ढाई किलोग्राम से कम वजन वाले बच्चों की माताएं तथा 9 यूनिट से कम हीमोग्लोबिन वाली माताओं के लिए गर्मभोजन का कार्यक्रम आंगनबाड़ियों में चलाये जाने की शुरूआत होगी। इसके साथ ही किशोरियों के हीमोग्लोबिन जांच के अभियान की भी शुरूआत होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...