ट्रांसफर के बावजूद नहीं छूट रही पुरानी कुर्सी: जोन में जाने के बावजूद भवन अनुज्ञा संभाल रहे अफसर…रिकेश ने की शिकायत

भिलाई। नगर निगम भिलाई के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन ने आज एक और गंभीर मामले की शिकायत की है। रिकेश ने कहा है कि, सब इंजीनियर पुरुषोत्तम सिन्हा की पोस्टिंग जोन-2 में है लेकिन भवन अनुज्ञा के कार्यों में सीधे हस्तक्षेप कर रहे हैं। इसकी शिकायत करते हुए उन्होंने कहा है कि, पुरुषोत्तम सिन्हा को हटाया जाए और कार्रवाई की जाए।

शिकायत में कहा है कि, पुरूषोत्तम सिन्हा, उप अभियंता को 10/02/2022/2225 को आदेश जारी हुआ कि उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त करते हुए उन्हें वैशाली नगर जोन क्रं. 02 में उप अभियंता के रूप में पदस्थ किया जाता है। इस आदेश से पूर्व पुरूषोत्तम सिन्हा भवन अनुज्ञा विभाग में कार्यरत थे। लेकिन भवन अनुज्ञा अधिकारी हिमांशु देशमुख ने अपने चहेते सब इंजिनियर पुरूषोत्तम सिन्हा को भवन अनुज्ञा विभाग की सभी फाईले नियम विपरीत कार्य करने को दे दिया। जिससे अब जिनके भी भवन अनुज्ञा/भवन पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किये गये है। वह सभी अब आयुक्त महोदय को रदद् करने होंगे।

रिकेश का कहना है कि, कहीं न कहीं आम जनमानस को भारी दिक्कतों का सामना करना पडेगा साथ में आयुक्त महोदय एवं विभाग के लिये भी एक बड़ी सरदर्द बन चुका है। अब देखना यह होगा इस पूरे प्रकरण में कितने अधिकारियों का निलंबन होगा और जब इतना बड़ा आर्थिक अनियमितता चल रहा था तो निगम के अधिकारी चुप क्यों थे।

पार्षद रिकेश सेन ने स्पष्ट रूप से आयुक्त महोदय से कहा है कि इसपर तत्काल कार्यवाही हो इस पूरे प्रकरण को राज्य शासन के पास भी शिकायत भेजा जा रहा है। जिससे पूरे प्रदेश में इस प्रकार की प्रशासकीय आदेश की अवहेलना न हों और अवहेलना करने वालों पर कठोर कार्यवाही हो। इस मामले में सब इंजीनियर पुरुषोत्तम सिन्हा का कहना है कि, मेरी दोनों जगह पोस्टिंग है। भवन अनुज्ञा के साथ-साथ जोन-2 का काम भी देख रहा हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...