लव, सेक्स फिर युवती के साथ धोखा: शादी का वादा करके करता रहा दुष्कर्म… युवती हो गई गर्भवती, बहाना बनाकर कर दिया गर्भपात… फिर बोला नहीं करूंगा शादी; अब आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में युवती से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि आरोपी ने उससे कई बार रेप किया था। जिसके चलते युवती गर्भवती हो गई थी। आरोपी ने मगर अब उसने शादी करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद ही पूरा मामला थाना पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

इस केस में मंगलवार को युवती ने पुलिस से शिकायत की थी। उसने शिकायत में बताया कि अप्रैल 2018 में उसकी पहचान बसंत कुमार मिश्रा(30) से हुई थी। उस दौरान बसंत ने कहा था कि वह उससे प्रेम करता है, शादी करेगा। यही कहकर बसंत ने युवती से संबंध बनाया था।

बाद में कई बार बसंत ने यही कहकर युवती से संबंध बनाया। जिससे युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद बसंत ने कोई बहाना करके युवती का दिसंबर 2021 में गर्भपात कर दिया। युवती ने बताया की इसके बाद उसने बसंत से कहा था कि शादी कर लेते हैं। मगर उसने साफ इनकार कर दिया था।

इतना सब होने के बाद भी युवती ने कई बार उसे मनाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माना और साफ कह दिया की वह शादी नहीं करेगा। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके दुलदुला थाना के छेरडांड़ स्थित घर से गिरफ्तार किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...