रॉकस्टार फेम एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया पर मर्डर का आरोप, अमेरिका में एक्स बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया

डेस्क। रणबीर कपूर की को-स्टार नरगिस फाखरी अचानक से लोगों के बीच चर्चा में आ गई हैं, इसकी वजह वो खुद नहीं बल्कि उनकी बहन आलिया फाखरी हैं. दरअसल, खबर आ रही है कि आलिया को न्यूयॉर्क पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि अभी तक उनके आरोप साबित नहीं हुए है लेकिन फिलहाल वो रिमांड पर हैं और उनके केस में 9 दिसंबर को सुनवाई की जाएगी. आइए जानें आखिर आलिया हैं कौन ?

नरगिस फाखरी की बहन आलिया न्यूयॉर्क के क्वींस में रहती हैं. मिल रही जानकारी के मुताबिक, 43 साल की आलिया 35 साल के एडवर्ड जैकब्स नाम के व्यक्ति के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन पिछले साल ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए. आलिया और नरगिस के परिवार की बात करें तो, उनके माता-पिता उनके बचपन में ही अलग हो गए थे. उनके पिता का नाम मोहम्मद फाखरी था जो कि एक पाकिस्तानी थे, वहीं उनकी मां मैरी चेक रिपब्लिक की हैं.

आलिया को है ड्रग्स की लत
माता-पिता के तलाक हो जाने के कुछ वक्त बाद ही नरगिस और आलिया के पिता की डेथ हो गई. आलिया पर हाल ही में लगे आरोपों के बारे में जब उनकी मां से बात की गई तो उन्होंने कहा मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा है कि आलिया किसी की हत्या कर सकती हैं, आलिया एक ऐसी इंसान थी जो सभी की परवाह करती थी और सभी की मदद करने की कोशिश करती थी. उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि आलिया कुछ वक्त पहले से दांतों की परेशानी से जूझ रही है, जिसके बाद से ही उन्हें ओपियोइड (ड्रग्स) की लत लग गई थी.

क्या है हत्या का पूरा मामला?
आलिया पर लगे आरोप के मुताबिक, 2 नवंबर को आलिया जैकब्स के गैराज पहुंची, जहां उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि आज तुम सब मरने वाले हो. जैकब्स गैराज में अपनी दोस्त अनास्तासिया एटिएन सो रही थी. धमकी देते हुए आलिया को उनके एक पड़ोसी ने देख लिया था, उसने कोर्ट में बताया कि इतना कहने के बाद उसने दो मंजिला गैराज में आग लगा दी. जैकब्स की मां ने कोर्ट के सामने बताया कि जैकब्स और आलिया का रिश्ता एक साल पहले खत्म हो गया था, लेकिन आलिया इस बाद को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी. अभी तक इस मामले में नरगिस का कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...