भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट यूनियन सहित कई संघ ने डिप्टी RTO कमिश्नर से की मुलाकात… गाड़ियों की फिटनेस से जुड़ी समस्याओं से कराया अवगत

भिलाई। भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट यूनियन, छत्तीसगढ़ ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन,छत्तीसगढ़ सीमेंट वेलफेयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, रसमड़ा परिवहन संघ ,दुर्ग जिला खाद्य परिवहन संघ के संयुक्त नेतृत्व ने गाड़ियों की फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु छत्तीसगढ़ मंत्रालय में डिप्टी आरटीओ कमिश्नर डी. रवि शंकर से मुलाकात की। डी. रवि शंकर ने संबंधित समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए गवर्मेंट द्वारा निर्धारित नियमो की जानकारी प्रदान की।संयुक्त संघो के प्रमुख समस्याओं में – आटोमेटेड फिटनेस टेस्टिंग सेंटर के द्वारा जीपीएस. पैनिक बटन अतिरिक्त रेडियम, अतिरिक्त रिफलेक्टर, सी-3 व सीटी, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर अतिरिक्त अनावश्यकशुल्क वाहन स्वामी एवं परिवहनकर्ताओ से लिया जा रहा है। जिसमे राहत देने हेतु मांग रखी गयी।

इस दौरान इंद्रजीत सिंह छोटू, प्रभुनाथ बैठा, मलकीत सिंह लल्लू, अनिल चौधरी, हरेंदर यादव, जोगा राव, महेंद्र सिंह, शाहनवाज कुरैशी, रिज्जु सिंह,रमन , ललित मोहन , वाजिद अंसारी , सुनील यादव , पंकज शर्मा ,दलविंदर सिंह ढिल्लों, हरिंदर यादव, जसवंत सिंह सैनी , पंकज सेट्टी और सतीश अग्रवाल उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...