रायपुर की सड़कों में घूम रही लुटेरी लड़की का खौंफ: महिलाओं की चेन लूटकर अपने साथी के बाइक पर हो जाती है रफूचक्कर, पुलिस खंगाल रही CCTV…

रायपुर। एक ओर रायपुर में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा, तो वहीं दूसरी तरफ अब लेडी गैंग की भी दहशत फैलने लगी है। रायपुर शहर मे एक ऐसी लड़की घूम रही है जो लूट की वारदात को अंजाम दे रही है। कुछ घंटे पहले ही इस लड़की ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है। ये महिलाओं को टारगेट कर उनकी चेन खींचकर भाग जाती है। ताजा मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस इस लुटेरी लड़की की तलाश में है।

पुलिस को जिस लुटेरी लड़की की तलाश है उसने वारदात को चलती बाइक पर अंजाम दिया। जिस महिला के गले से चेन खींची गई वो भी अपने बेटे के साथ बाइक पर थी। लड़की का साथी भी बाइक ड्राइव कर रहा था। दोनों महिला के करीब गए और चलती गाड़ी में ही चेन लूट कर भाग निकले। इस वारदात का शिकार हुई महिला का नाम कांति बाई है। महिला ने बताया कि लड़की जिस बाइक पर थी उसमें पीछे कोई नंबर भी नहीं लिखा था।

इस मामले में केस दर्ज पुलिस अब जहां वारदात हुई उस जगह पर कैमरे तलाश रही है। ताकि लुटेरी लड़की का कोई सुराग हाथ लग सके। शिकायत करने वाली महिला कांति बाई ने बताया कि वो जोरा पारा की रहने वाली है। अपने घर में छट्‌टी (नए जन्मे बच्चे को लेकर दावत) का कार्यक्रम होने से निमंत्रण कार्ड बांटने निकली थी।

महिला कोटा जा रही थी। रास्ते में कबीर चौक के पास उसके साथ ये वारदात हुई। बाइक सवार लड़का और लड़की इतनी तेजी से भागे कि महिला उनका पीछा नहीं कर सकी। महिला के गले में सोने की 11.060 ग्राम वजनी चेन थी जिसकी कीमत लगभग 30000 रूपए है। इसे लड़की लूटकर भाग गई।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...