भिलाई में शिक्षिका को जान से मारने की धमकी, स्कूल में युवक ने मचाया हंगामा, Video Viral

भिलाई। दुर्ग जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नशेड़ी युवक ने स्कूल में घुसकर चुनाव कार्य में लगी शिक्षिका को जान से मारने की धमकी दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी डरे हुए हैं। पीड़ित शिक्षिका ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, भिलाई के शास्त्री नगर कैंप वन के पूर्व माध्यमिक शाला में घुसकर युवक जितेंन्द्र यादव उर्फ जीतू ने शिक्षिका नीता ठाकुर को जान से मारने की धमकी दी। वहीं कैंप क्षेत्र के पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा को भी देख लेने की बात कही। जब युवक शिक्षिका को धमका रहा था तो वहां मौजूद शिक्षिकाओं ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, युवक का मतदाता सूची से नाम कट चुका है, जिसका आरोप वह बीएलओ पर लगा रहा है। जबकि निर्वाचन कार्य में लगी शिक्षिका नीता ठाकुर का कहना है कि पिता की मृत्यु के बाद युवक का घर बिक चुका है और युवक अब नेहरू नगर में निवास करता है। युवक की लगातार अनुपस्थिति के कारण मतदाता सूची ने नाम काटा गया था।

धमकी से डरे हुए हैं चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी

सनकी युवक द्वारा स्कूल में घुसकर इस तरह की दी जा रही धमकी से निर्वाचन कार्य में लगे बीएलओ डरे हुए हैं। उन्हें भी अपनी सुरक्षा का डर सताने लगा है। निवार्चन कार्य में लगे कर्मचारी के स्कूल में जाकर बदतमीजी कर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ नीता ठाकुर ने कार्रवाई करने की मांग करते हुए एसडीएम से शिकायत की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...