भिलाई में युवक की हत्या : बोल्डर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, पुलिस हिरासत में तीन आरोपी

भिलाई। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक की हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मिनीमाता नगर निवासी लोकेश बंजारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लोकेश अपने परिचितों के साथ नहर के पास गया था, जहां संदेह जताया जा रहा है कि शराब के नशे में किसी बात पर विवाद हुआ और यह विवाद उसकी मौत का कारण बन गया।  

यह घटना खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग के पास अवंति बाई लोधी भवन के पीछे की है। पुलिस के मुताबिक, यह वारदात शुक्रवार आधी रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच हुई। आरोपियों ने झगड़े के दौरान एक बड़ा बोल्डर उठाकर लोकेश के सिर पर दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  घटना स्थल पर खून से सने बड़े-बड़े पत्थर मिले हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही खुर्सीपार पुलिस और शहर एएसपी सुखनंदन राठौर मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो से तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में शराब के नशे के कारण आपसी विवाद का शक जताया जा रहा है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...