छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना : 9 जिलों में आज बरस सकते हैं बादल, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज करीब 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 8 दिसंबर को सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी, जिससे मौसम ठंडा रहेगा। रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है।

पिछले 4 दिनों से प्रदेश के किसी भी इलाके में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। 9 और 10 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इससे कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C और 19°C के आसपास रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। 8 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा।

इन जिलों में बारिश के आसार

आज सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। कोरिया ,मनेंद्रगढ़- भरतपुर चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में हल्की बारिश के आसार हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...