डिप्टी CM और दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री शर्मा ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक… जिले में निर्माण कार्यों, आवास आबंटन, शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चाएं

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने आज सर्किट हाउस दुर्ग में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम काज की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय कार्यों में कसावट लाने की बातें कही। बैठक के दौरान जिले में निर्माण कार्यों, आवास प्लस अंतर्गत हितग्राहियों का आवास आबंटन, शहरी क्षेत्रों में आबादी पट्टा वितरण एवं सर्वे पर चर्चा हुई। इसी प्रकार रिसाली में कॉलेज भवन के लिए जमीन हेतु बीएसपी के साथ समन्वय कर उपलब्ध कराने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कार्यवाही, जमीन त्रुटि सुधार कार्य प्राथमिकता के साथ कराने और राशन दुकान संचालकों के प्रकरणों पर कार्यवाही आदि पर भी चर्चाएं हुई। इस अवसर पर अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव और साजा विधायक ईश्वर साहू तथा संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, वनमंडलाधिकारी चन्द्रशेखर परदेशी, एडीएम अरविन्द एक्का, सभी निगम निगम आयुक्त एवं सभी एसडीएम उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...