BSP की कार्रवाई पर सवाल: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद BSP प्रबंधन ने सील कर दिया दुकान…अब भेजा जाएगा अवमानना का नोटिस

भिलाई। बीएसपी अपनी जमीन पर होने वाले कब्जेधारियों के खिलाफ सख्त हो गया है। लेकिन कई मामलों में बीएसपी का कान्फिडेंस ओवर भी नजर आ रहा है। ताजा मामला खुर्सीपार इलाके के तेल्हानाला के बगल में स्थित जमीन का है।

जहां पर एक दुकान (अस्थाई गैरेज) संचालित है। जिसे बीएसपी ने सील कर दिया है। बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों को इतना भी नहीं पता था कि इस जमीन पर हाईकोर्ट ने स्टे दिया है। यानि कि जब तक पूरे मामले की सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं होगी। लेकिन बीएसपी अधिकारियों को इसकी फिक्र कहां? उन्होंने आज कार्रवाई कर दी। वो भी सील बंद की कार्रवाई।
बीएसपी की इस कार्रवाई पर प्रभावित लोगों ने सवाल उठाया है। इस कार्रवाई से प्रभावित आईए दास ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनके वकील अजीत पिल्लई कहते हैं कि, 40 साल पुराने मामले में कार्रवाई समझ से परे है। जबकि, इस मामले में 8 अप्रैल को ही स्टे आ चुका है।

उस सुनवाई में बीएसपी की ओर से भी वकील खड़े थे। बावजूद स्टे को दरकिनार कर बीएसपी प्रबंधन ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई गलत है। सीधे तौर पर बीएसपी ने कोर्ट का अवमानना किया है। हम बीएसपी समेत संबंधित जिम्मेदारों को अवमानना का नोटिस भेज रहे हैं।

चूंकि, 40 साल पुराने मामले में आज कार्रवाई समझ से परे है। इतने दिनों से बीएसपी प्रबंधन क्या कर रहा था? वकील का कहना है कि, इस मामले में हमारा पक्षकार कहीं कोई गलत नहीं है। बीएसपी प्रबंधन ये कार्रवाई गलत की है। हालांकि, बीएसपी की ओर से अब तक कोई पक्ष नहीं आया है।

वहीं बीएसपी से जुड़े लोगों का कहना है कि, तेल्हानाला के पास में ये जमीन बीएसपी की है। 42 सालों से इस पर कब्जा था। 21000 से ज्यादा स्क्वेयरफीट जमीन पर कारखाना संचालित किया जा रहा है। जो अवैध है। बीएसपी संपदा न्यायालय से इस कारखाने के खिलाफ आदेश पारित हुआ था। कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...

सुशासन तिहार 2026: दुर्ग में जन समस्याओं का मौके...

दुर्ग, 04 मई: नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 'सुशासन तिहार-2026' अभियान...

भिलाई में अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर:...

भिलाई। शहर को कब्जा मुक्त और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार...

बदली सफाई की परिभाषा: 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित...

रायपुर/नई दिल्ली: देश में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर सरकार अब 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने जा रही है। 1 अप्रैल 2026 से...