फ्लाइट में बम की अफवाह फैलाने वाला शख्स निकला IB अधिकारी… पुलिस ने किया था गिरफ्तार… रायपुर में हुई थी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली/रायपुर। नवंबर में नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान में बम होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद फ्लाइट को रायपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया था। बाद में सघन तलाशी के बाद बम की खबर झूठी निकली थी।

बम की झूठी सूचना साझा करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। हालिया जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति कथित तौर पर खुफिया ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है।

जानिए पूरा मामला
दरअसल, 14 नवंबर को 187 यात्रियों से भरी फ्लाइट नागपुर से कोलकाता जा रही थी। इस फ्लाइट में अनिमेष मंडल नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर इंडिगो फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद क्रू को बताया कि विमान में बम है, जिसके बाद फ्लाइट को रायपुर डायवर्ट कर दिया गया। गहन जांच के बाद, सूचना निराधार पाई गई। फर्जी सूचना देने के आधार पर मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस ने किया IB अधिकारी को गिरफ्तार

समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार मंडल को रायपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (4) (अनाम संचार द्वारा आपराधिक धमकी) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा अधिनियम, 1982 के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों के दमन के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।
इस बीच मंडल के वकील फैजल रिजवी का दावा है कि उनके मुवक्किल ‘आईबी’ में डीएसपी रैंक के अधिकारी हैं, जो नागपुर में तैनात हैं तथा वह निर्दोष हैं। उनका दावा है कि मंडल के विमान में चढ़ने के बाद उसे अपने सूत्रों से बम के बारे में सूचना मिली थी, जिसकी जानकारी उन्होंने क्रू को दी थी।

अधिकारियों ने कही ये बात
पुलिस ने इस मामले में कहा कि स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने और आईबी की संयुक्त दल ने मंडल से पूछताछ की थी। इसके बाद उनके तरफ से साझा की गई जानकारी के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के तुरंत बाद आईबी को सूचित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मंडल के कृत्य से दहशत फैल गई और यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों की जान को खतरा पैदा हो गया, जिस कारण उन्हें कानून के अनुसार गिरफ्तार किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...