CG Breaking : भाजपा कार्यकर्ता का अपहरण कर नक्सलियों ने की हत्या, शव के पास से पर्चा भी बरामद

बीजापुर. नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नक्सली बीजापुर में तांडव मचा रहे हैं. आज फिर नक्सलियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता का अपहरण कर उसे मौत के उतारा है. सड़क पर शव फेंका गया है. शव के पास से पर्चा भी बरामद किया गया है. यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है. इसकी पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है.

बताया जा रहा कि भाजपा कार्यकर्ता माड़ो राम कुड़ियम की नक्सलियों ने देर रात घर से अपहरण किया था और गला घोंटकर उसकी हत्या की है. इसके बाद सोमनपल्ली मार्ग पर शव फेंका गया है. शव के पास से पर्चा बरामद हुआ है. पर्चा में मुखबिरी का आरोप लगाया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...