CG- घर में बंदन में रंगे नींबू, मिर्च, मरी मुर्गी के साथ मिला धमकी भरा पत्र, किसान परिवार के उड़े होश, पढ़िए पूरी स्टोरी…

बिलासपुर. जिले के सीपत क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. ग्राम देवरी में रहने वाले ग्रामीण के घर किसी ने बंदन में रंगे नींबू, मिर्च रख दिया. इसके साथ ही मरी हुई मुर्गी के नीचे एक धमकी भरा पत्र छोड़ा है. इसमें घर में रहने वाले किसी व्यक्ति को लड़की को लाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है. साथ ही उस लड़की पर ग्रह बाधा के कारण परिवार वालों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है. इसकी शिकायत सीपत थाने में की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि ग्राम पंधी में रहने वाले वृंदा केंवट किसान हैं. किसी ने उनके आंगन में बंदन में रंगे नींबू, मिर्च और मरी हुई काली मुर्गी रख दी. इसके नीचे ही एक धमकी भरा पत्र छोड़ा गया है, जिसमें किसी लड़की के आने के कारण उनके घर में ग्रह बाधा की चेतावनी दी गई है. साथ ही लड़की को घर में रखने पर उसकी मौत हो जाने की बात पत्र में कही गई है. किसान ने इसकी शिकायत थाने में की है. मामले में पुलिस की टीम ने गांव के लोगों से पूछताछ की है.

मई में शादी के दौरान हुई थी ये घटना

गांव के लोगों और परिजनों के मुताबिक, वृंदा की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है. पुलिस की टीम को कुछ संदिग्ध नंबर मिले हैं. इसके आधार पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि बीते मई महीने में वृंदा के घर वैवाहिक कार्यक्रम था. इस दौरान परिवार के सदस्य आंगन में ही सो रहे थे. रात को किसी ने उनकी बाइक पार कर दी. साथ ही दूल्हे पर जानलेवा हमला करते हुए उनका कान काट दिया गया. इसकी भनक परिवार के सदस्यों को नहीं लगी. चोरों के भागने के बाद दूल्हे की नींद खुली. कान से बहते खून को देखकर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और घटना की शिकायत सीपत थाने में की थी. इस घटना को भी मई महीने में हुई चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...