छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी कड़ाके की ठंड, 5 डिग्री गिरा पारा, अब लगातार तापमान में आएगी गिरावट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. उत्तर की हवाओं के चलते तापमान 4-5 डिग्री लुढ़का है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी. रायपुर में 15 डिग्री, 15.4 -बिलासपुर, 10.4, पेंड्रा रोड 9.7, अंबिकापुर में 17.8, जगदलपुर में 12.4 और दुर्ग में 12.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में घना कोहरा छाया रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में पारा और नीचे गिरने से ज्यादा ठंड पड़ेगी. तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आएगी. मौसम विज्ञानिक का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. इससे रात का तापमान गिरेगा. बुधवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...