अस्पताल में आग लगने से 6 लोगों की मौत, 20 घायल

प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। सभी अस्पताल की लिफ्ट में बेहोश मिले थे। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं 20 लोग घायल हैं। यह घटना तमिलनाडु के डिंडीगुल के त्रिची रोड स्थित ऑर्थोपेडिक केयर सिटी हॉस्पिटल की है। रात 9 बजे अस्पताल के रिसेप्शन एरिया में आग लगी थी, जो पूरी बिल्डिंग में फैल गई थी। घटना के दौरान अस्पताल में 30 से ज्यादा मरीज थे।

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। मरीजों को 10 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया था। पुलिस ने बताया कि लिफ्ट में मिले सभी लोगों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...