जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत विषय पर शासकीय महाविद्यालय दीपका में कार्यशाला संपन्न

हरदीबाजार, कोरबा। शासकीय महाविद्यालय दीपका में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। सर्वप्रथम मां सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा,रानी दुर्गावती के छायाचित्र के समक्ष माला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात राज्य गीत का सामूहिक रूप से गायन किया गया । मुख्य वक्ता वनवासी कल्याण आश्रम कोरबा अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद सदस्य रघुराज सिंह उइके ने कहा कि देश में जनजातीय वीर – वीरांगनाओं के बलिदान की कई भूमि है।जिसे प्रणाम करने की इच्छा होती है।नई पीढ़ी को इसकी जानकारी होनी चाहिए। हम अपनी परंपराओं और ज्ञान को भूलते जा रहे हैं। इस ज्ञान परपंरा को पुनर्जीवित कर भावी पीढ़ी तक ले जाने की जरूरत है। जब आधुनिक शस्त्र नहीं थे,तब भी जनजातीय समाज अपने परंपरागत अस्त्रों से देश की आजादी के लिए लड़ा। हम फिर से उस इतिहास को जानने का प्रयास कर रहे हैं।इसे वर्तमान युवा पीढ़ी भी जाने और लोगों को बताए। विशिष्ट अतिथि वनवासी कल्याण आश्रम सदस्य श्रवण यादव ने कहा कि हमें आदिवासी समाज के संस्कृति एवं सामाजिक,आध्यात्मिक योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए।प्राचार्य,शिखा,ममता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...