घर घुस कर मारपीट और बाइक को जलाने वाला गिरफ्तार… आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा जेल

सक्ती। सक्ती जिले में थाना मालखरौदा में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने घर में घुस कर मारपीट की, मोटर साइकिल को जलाया और सिलाई मशीन को तोड़ दिया था। यह घटना 10 दिसंबर 2024 को घटित हुई, जब प्रार्थी चंद्रकांत पांडेय ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी टेकेशवर उर्फ संतोष पांडेय ने उसके घर में घुसकर गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी, उसकी मोटर साइकिल को आग लगा दी और हाथ में रॉड लेकर सिलाई मशीन को तोड़ दिया।

प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर छापा मारा और उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया।

आरोपी टेकेशवर उर्फ संतोष पांडेय को 17 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक राजेश पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक गिरफ्तारी की, जिसमें उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, प्र. आर. दामोदर जायसवाल, और शत्रुघ्न जांगड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...

युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम साय ने खोला नौकरी...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने...

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...