प्रेमी के लिए धरने पर बैठी लड़की; बोली- मैंने उसे सारे सुख दे दिए, लेकिन छोड़ रहा… अब शादी करके ही मानूंगी

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक लड़की प्रेमी के घर के बाहर धरनेपर बैठ गई. वह कुछ और नहीं चाहती, बस उस लड़के से ही शादी करना चाहती है. उसका कहना है कि वह मुकदमा नहीं लड़ सकती, मर सकती है. उसने आरोप लगाया कि प्रेमी को वह सारे सुख दे चुकी है, लेकिन अब वह उसे छोड़ रहा है. लड़की के धरने पर बैठते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वह फिलहाल फरार है. घटना सिंगरौली के बरगंवा की है.

हंगामे की खबर लगते ही मीडिया भी मौके पर पहुंच गया. लड़की ने मीडिया को बताया कि सरकारी कॉलेज बैढन में 3 साल पहले उसकी मुलाकात रंजीत साहू से हुई थी. दोनों एक ही कॉलेज में हुई तो दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. लड़की ने आरोप लगाया कि वह तीन साल से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा है. अब जब वह शादी की बात कर रही है तो फरार हो गया. पीड़िता ने बताया कि उसके साथ थाने में समझौता भी हुआ, लेकिन अब वह उससे भी मुकर गया है.

मां ने कही ये बात
बता दें, युवती के साथ-साथ उसकी मां भी धरने पर बैठी. उनका कहना है कि अब कौन लड़की से शादी करेगा. हम मिन्नतें करके हार गए. लेकिन, लड़के वाले दबाव डाल रहे हैं. वह तीन साल शादी की बात कर रहा है और बेटी से शारीरिक संबंध बना रहा है. हमारी तो समाज में बेइज्जती हो रही है. हम बदनामी के डर से ये शादी करना चाहते हैं.

महिला ने बताया कि जब रंजीत और उसके परिजनों ने शादी से इनकार किया था तो उन्होंने बरगवां थाने में शिकायत की थी. उसके बाद पुलिस के सामने समझौता हो गया था. लेकिन, ये लोग अभी भी इनकार कर रहे हैं.

मेरे लिए मुकदमे से मरना आसान-पीड़िता
इधर, पीड़िता का कहना है- मैं कुछ नहीं जानती, मुझे बस रंजीत से शादी करनी है. रंजीत इतने सालों से मेरा शोषण कर रहा है, उसे शादी करनी होगी. मेरी इतनी बेइज्जती हो गई, अब मुझे कौन रखेगा. उसने कहा कि वह पुलिस और कचहरी नहीं कर सकती, उसके लिए मरना ज्यादा आसान है.

हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया था. लेकिन, युवती दोबारा जिले के नवानगर थाने में शिकायत करने पहुंची. पुलिस ने उसकी शिकायत पर प्रेमी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। भारत में मुसलमान दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और सामाजिक समूह है, लेकिन यदि साक्षरता दर, उच्च शिक्षा, रोजगार और अन्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों...