नवा रायपुर बनेगा फ्यूचर सिटी: CM विष्णु के प्रयासों से अगले 25 वर्षों के पेयजल सप्लाई की बनी योजना, वित्त मंत्री ओ.पी. के निर्देश पर तैयारियां शुरू

  • कोड़ापार से थनौद टीला एनीकट तक नई पाईप लाईन का प्रस्ताव
  • 109 करोड़ रूपए की लागत से बिछाई जाएगी 16 किमी लंबी पाइपलाइन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से नवा रायपुर अटल नगर अत्याधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनने की तरफ अग्रसर है। राज्य के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर को देश के आधुनिक शहरों में शुमार करने के लिए इसे भविष्य के शहर के रूप मे तैयार करने हेतु प्रयासरत हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है आने वाले 25 वर्षों तक नवा रायपुर अटल नगर के लोगों को लिए निर्बाध पेयजल की सप्लाई। भविष्य में भूमिगत जल में कमी और बढ़ती जनसंख्या की मांग के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नवा रायपुर विकास प्राधिकरण ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसके लिए अभनपुर के पास कोड़ापार से थनौद टीला एनीकट तक एक नई पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह पाइप लाइन 16 किमी लंबी होगी और इसकी अनुमानित लागत लगभग 109 करोड़ रूपए होगी। नवा रायपुर अटल नगर में टीला एनीकट से पानी की सप्लाई होती है। लेकिन गर्मी के दिनों में पानी की कमी होने से एक प्राकृतिक खुली नहर के द्वारा कोड़ापार से थनौद तक पानी की आपूर्ति की जाती है। कोड़ापार तक पानी रविशंकर जलाशय से आता है। कोड़ापार से थनौद तक खुली नहर की दूरी लगभग 25 किमी है। इतनी लंबी दूरी तक खुली नहर के माध्यम से छोड़ने पर काफी मात्रा में पानी का नुकसान हो जाता है। खुली नहर की वजह से पानी की वास्तविक क्षमता का इस्तेमाल नहीं हो पाता है।

नवा रायपुर के लोगों को पानी की दिक्कत न हो और साथ ही पानी का नुकसान भी न हो इसके लिए प्राकृतिक नहर के स्थान पर पाईपलाइन के माध्यम से नहर का पानी नया रायपुर अटल नगर तक पहुंचाया जायेगा। पाइप लाइन बिछाने से कोड़ापार से थनौद तक की दूरी भी कम होगी और बिना किसी नुकसान से अपनी वास्तविक क्षमता में पानी थनौद तक पहुंचेगा। इस परियोजना के अमल में आने और पूर्ण हो जाने से भविष्य में शहर के नागरिकों को पेयजल से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डांसर के साथ डांस करते दिखे...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो...

सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष टीईटी परीक्षा, राज्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सेवारत शासकीय शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विशेष आयोजन के प्रस्ताव को सहमति प्रदान की...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, आज...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति दोपहर 12:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट...

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...