भिलाई में पार्षद पुत्रों की दबंगई: मामूली बात को लेकर विवाद, बैट-डंडे लेकर घर घुसे, महिला समेत लड़कों की बेदम पिटाई, महिला के पेट में भी आई चोट

भिलाई। भाजपा पार्षद के बेटों पर दबंगई करते हुए मारपीट का आरोप लगा है। पूरा मामला वार्ड-30 कैंप इलाके का है। यहां से भाजपा की पार्षद सत्यादेवी जायसवाल है। जिनके दोनों बेटो अशोक और शिव जायसवाल पर मारपीट का आरोप लगा है। दोनों के खिलाफ में धारा- 294, 323, 34, 452, 506 के तहत मामला पंजीबद्ध भी हो गया है।

पूरा मामला क्या है, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जानिए
छावनी पुलिस ने बताया कि कैंप-1 प्रगति नगर, रोशनी इलेक्ट्रानिक के सामने भिलाई निवासी प्रवीण कुमार तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने नगर निगम भिलाई द्वारा सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। पास में ही पार्षद सत्यादेवी जायसवाल का भी घर है। उनके घर के पास पानी की पाईप लाईन फूटी हुई है।

जिसे 10-12 दिन पहले पाइप लाइन को ठीक कराने के लिए प्रवीण ने बोला था। पार्षद की ओर से ध्यान नहीं दिया गया। पार्षद के पति राजकुमार जायसवाल को भी प्रवीण व उनके परिवार के लोगों ने कहा।

14 अप्रैल को पाइप लाइन को ठीक कराने पीड़ित प्रवीण स्वयं मिस्त्री लेकर पहुंच गया। वार्ड 30 से पार्षद सत्यादेवी जायसवाल के बड़े बेटे शिवकुमार, छोटे बेटे अशोक जायसवाल को 5-7 फिट का पाईप खरीद कर लाने बोला था। जिससे पाइप लाइन को ठीक किया जा सके।

पुलिस रिकॉर्ड की माने तो इसी बात पर से शिवकुमार और अशोक जायसवाल ने दबंगई दिखाते हुए। पीड़ित के घर के भीतर जबरदस्ती घुस गए। दोनों युवक हाथ में बैट लेकर आए हुए थे। गली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे।

घटना में पीड़ित के बाएं गाल, पीठ, सीने, दाहिने हाथ की के पास चोटें आई है। इस विवाद को देख छोटे भाई प्रशांत तिवारी विवाद शांत करने पहुंचा। तब पार्षद के दोनों बेटों ने उसे हाथ मुक्का और शिवकुमार ने बैट से मारपीट किया।

बीच-बचाव करने पहुंची मां को धक्का देकर गिराया
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मां कृष्णा देवी 60 वर्ष भी बीच बचाव करने आई। तब अशोक जायसवाल धक्का देकर जमीन में गिराकर बैट से मारपीट किया है। जिससे मां को कमर, सिर के पीछे, दाये जांघ में चोट आया है।

शिव कुमार, अशोक जायसवाल ने पीड़ित पर आरोप लगाते हुए कहा कि निकाय चुनाव में हमे वोट नही दिया बल्कि राजू को दिया है। इस मामले में पार्षद सत्यादेवी जायसवाल के पति राजकुमार का कहना है कि, हमारे बेटों ने पहले मारपीट नहीं की है।

प्रवीण, प्रशांत और उनके भांजे ने पहले मेरे बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घर घुसकर भी मारपीट नहीं हुई है। पूरा विवाद सड़क पर हुआ है।

चाहे तो लोगों से गवाही के तौर पर ले सकते हैं। चुनाव में मिली हार का बदला इस तरह लेंगे ये समझ से परे है। राजकुमार का कहना है कि, हम भाजपा से है और वे कांग्रेस से जुड़े लोग हैं। इसीलिए हमारे खिलाफ पहले एफआईआर हो गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...