CG – रील बनाने वाली मैडम की छुट्टी: स्कूल में पढ़ाते-पढ़ाते भी बनाती रहती थी Reel… टीचर की वीडियो नहीं बनाने पर बच्चों को देती थी धमकी! छात्राओं ने रो-रोकर सुनाई दास्तां, कलेक्टर से शिकायत, अब सस्पेंड

CG

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक रीजबाज रील बनाने वाली मैडम पर कार्यवाही हुई है। शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। मैडम जी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के बजाय रील बनाने में व्यस्त रहती थी। इतना ही नहीं रील नहीं बनाने पर बच्चों को TC काटने की धमकी देती थी। जिसके बाद बच्चों ने कलेक्टर के पास मामले की शिकायत की थी। रील वाली शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भनसुली में पदस्थ थी।

जानिए पूरा मामला-

बेमेतरा जिले में पदस्थ एक शिक्षिका बच्चों को पढ़ाने के बजाय रील बनाने में व्यस्त रहती थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल था। जिसके बाद बच्चों ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की थी। मीडिया से चर्चा के दौरान बच्चों ने आरोप लगाया था कि, जबरदस्ती रील बनवाने के साथ-साथ मना करने पर उन्हें स्कूल से निकालने की धमकी भी देती थी। जिसके बाद स्कूल की छात्राएं रो-रोकर अपनी परेशानियाँ सांझा की थी। बच्चों ने बताया था कि, क्लासरूम में मैडम पढ़ाई के बजाय रील बनाने और बनवाने में लगी रहती थी।

इस वीडियो के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग में हलचल मच गया था। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू करने के बाद कार्यवाही करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने सस्पेंड का आदेश जारी किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...