भिलाई में पैसों ने दोस्त को बनाया दोस्त का कातिल… 3000 हजार उधारी के चलते विवाद, आरोपी गिरफ्तार; दुर्ग पुलिस ने किया खुलासा

भिलाई। भिलाई में दुर्ग पुलिस ने हत्या के मामले को चुटकी में सुलझा लिया है। दुर्ग पुलिस ने लोकेश्वर बंजारे नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी २८ वर्षीय अजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर ₹3000 के उधारी को लेकर हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। अजय यादव ने हत्या के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 06.12.2024 की रात लगभग 10:30 बजे वीरागना अवंती बाई भवन के पास नहर किनारे लोकेश्वर बंजारे पिता लक्ष्मण बंजारे का शव पाया गया। घटना के बाद थाना खुर्सीपार में अपराध कमांक 236/2024 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल के भौतिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जानकारी प्राप्त की कि मृतक लोकेश्वर बंजारे और आरोपी अजय यादव उर्फ टंगिया के बीच उधारी को लेकर विवाद था।

जानकारी के अनुसार, दोनों दोस्तों के बीच शराब पीने के बाद उधारी की रकम को लेकर बात हुई थी, जिससे विवाद बढ़ गया। अजय यादव ने लोकेश्वर से उधारी की रकम मांगी, लेकिन लोकेश्वर ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद अजय यादव मौके से चला गया और फरार हो गया। आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मोबाइल नम्बरों के सीडीआर का विश्लेषण किया और आरोपी का पता लगाया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी अजय यादव को कवर्धा से गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में थाना खुर्सीपार के निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज, सउनि यशवंत श्रीवास्तव, प्र.आर. रोहित यादव, आरक्षक सुभाष यादव, शैलेन्द्र यादव, चुमुक सिन्हा, हर्ष देवांगन, तेजप्रकाश साहू, पंकज सिंह और चंद्रभान चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आरोपी के खिलाफ 103(1) बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...