भिलाई में अटल परिसर का भूमि पूजन: नेहरू नगर में 50 लाख की लागत से होगा तैयार

भिलाई। भिलाई निगम क्षेत्र के नेहरू नगर पूर्व में अटल परिसर का भूमि पूजन किया गया। अटल परिसर का भूमि पूजन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के 100वी जयंती के अवसर पर किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ का नक्शा, अटल बिहारी वाजपेई का 6 फीट की मूर्ति, चारों तरफ सुंदर लाइटिंग, बागवानी, पाथवे इत्यादि से सजाया जाएगा। भिलाई नगर के जनता के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। महापौर नीरज पाल अपने उद्बोधन मे बताया कि सभी पार्टियों के नेता अटल जी का सम्मान करते थे।

वह सर्वमान्य नेता थे। सभी उनके विचारों को सुनते थे। इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अटल के विचारों को साझा करते हुए कहा, अद्भुत शैली के धनी थे। एक अच्छे विचारक, राजनेता, कवि हृदय, स्पष्ट वक्ता थे, अपने विचारों को दृढ़ता के साथ करते थे। लोकसभा हो या राज्यसभा देश हो या विदेश हर जगह प्रखरता के साथ अपने विचारों को रखते थे। दुर्ग के सांसद विजय बघेल भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता अटल का ऋणी है जिन्होंने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया।

छत्तीसगढ़ विकास के क्षेत्र में पूरे देश में एक नया मुकाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान लाइव प्रसारण उपमुख्यमंत्री एवं नगरी निकाय मंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का लाइव उद्बोधन जशपुर से सुन करके सभी अनुग्रहित हुए। इसके साथ ही वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में चार अन्य विकास कार्यों का भी भूमि पूजन किया गया। जोन क्रमांक 3 के अटल उद्यान में भी अटल को याद किया गया। अटल जी के कविताओं का वाचन आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, कवि नीशू पांडे, शमशेर शिवानी, शशि भूषण मोहंती आदि ने किया।

अटल परिसर की भूमि पूजन के दौरान पार्षद जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, उपनेत प्रतिपक्ष दया सिंह, अध्यक्ष लोक कर्म विभाग एकांश बंछोर, एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, चंद्रशेखर गवई, वार्ड पार्षद चंदेश्वरी बाधे, पाषर्दगण, अटल के विचारों से स्नेह रखने वाले भारत विकास परिषद, नेहरू नगर रेजिडेंट्स एसोसिएशन, आर्ट ऑफ लिविंग संस्था, आर्मी वेलफेयर सोसाइटी संगठन के समिति के सदस्यगण, राधा कृष्ण मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, नेहरू नगर कबीर आश्रम के सदस्य, संघ के परिचालक, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। जनसंपर्क विभाग, नगर पालिका निगम, भिलाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...