भिलाई में महादेव बुक से लेकर अन्ना रेड्‌डी जैसे ऑनलाइन सट्‌टे का पैसा बैंक एकाउंट से निकालने वाला पकड़ा गया…बैंक स्टाफ समेत कइयों के खिलाफ FIR, कैश के साथ एक गिरफ्तार, होंगे कई खुलासे

भिलाई। ऑनलाईन सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस का अभियान तेजी से चल रहा है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस दौरान सुपेला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे YES बैंक में बड़ा लेनदेन का मामला सामने आया है। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि हरिकांत द्विवेदी ने थाने में शिकायत करते हुए बताया था कि, उसके मेल के जरिए जब YES बैंक सुपेला ब्रांच के अकाउंट में बहुत सारे पैसे जमा होने की सूचना मिली। वह डर गया था। वह ब्रांच में जाकर अकाउंट क्लोज करना चाहा तो बैंक कर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी।

साहिल महिलांग की जिद पर पीड़ित अपना केवाईसी वगैरह दिया था। अकाउंट खुलवाया था। पर उसे इस तरह ज्यादा मात्रा में पैसे अकाउंट में आने से शंका हुई। पीड़ित के शिकायत पर साहिल महिलांग व YES बैंक सुपेला ब्रांच के कर्मचारियों के खिलाफ धारा 323,294,506, 420,417, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया। पुलिस जांच में पता चला कि 13 अप्रैल को ही पीड़ित के जानकारी के बगैर उसके अकाउंट में लगभग सारा पैसा 3.85 लाख रू चेक के जरिए आनन फानन में निकाल लिया गया है।

जबकि पीड़ित ने ऐसे किसी चेक में दस्तखत नही किया था। बैंक में पता किया गया तो मनीष मिश्रा नाम के किसी युवक के द्वारा चेक जमा करने और पैसे निकालने की सूचना मिली। मनीष मिश्रा को पकड़ कर पूछताछ किया गया तो उसने फर्जी साइन के जरिए बैंक वालो की मदद से पैसे निकलना कबूल किया। उससे सारे रकम भी बरामद किए गए।

पूछताछ पर मनीष मिश्रा ने बताया की इसने तथा साहिल महिलांग ने मिलकर किसी हनी गुप्ता के लिए इसी बैंक में 15 से 20 अकाउंट खुलवाकर दिए है। प्रत्येक अकाउंट के लिए नया मोबाइल नम्बर हनी गुप्ता देता है। जिसको अकाउंट ओपन करते समय डाला जाता था। जिसमे ओटीपी सहित अन्य जानकारियां आती थी। फिर उस अकाउंट को ऑनलाइन कर अकाउंट का उपयोग ऑनलाइन सट्टे के लिए किया जाता था। प्रत्येक अकाउंट के पीछे हनी व मनीष साहिल को 10 हजार रु देता था।

बैंक एकाउंट बंद करने पहुंचे पीड़ित से मारपीट भी
जब पीड़ित ने बैंक में अपना अकाउंट बंद करना चाहा तो उसके अकाउंट के सारे पैसे निकाल कर उसके अकाउंट को बंद करने की कोशिश की गई। चेक में साइन किसने किया? जबकि मनीष मिश्रा ने बैंक में कोरे चेक देना बताया है। पैसे बैंक से कैसे निकल गए। बैंक वालों ने ग्राहक से मारपीट क्यों की इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। कितने ऐसे करेंट अकाउंट है? शाखा में उसकी भी जांच की जा रही है। साहिल और हनी गुप्ता की तलाश पुलिस कर रही है। जो अपने घरों से फरार है। जांच पर और भी नए तथ्यों के खुलासे की संभावना है। आरोपी मनीष मिश्रा से 3.85 नगदी, दर्जनों अकाउंट के चेकबुक कई एटीएम ,पासबुक आदि बरामद किया।

महादेव बुक से लेकर अन्ना रेड्‌डी के पैसे खपाने की बात
सूत्रों की माने तो महादेव बुक और अन्ना रेड्‌डी के पैसे YES बैंक के इन्हीं एकाउंट्स में आते थे। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। भारी मात्रा में किसी अन्य के नाम के एकाउंट भी खोले गए। बिना क्रॉस चेक किए ही एकाउंट खोलकर महादेव और अन्ना रेड्‌डी का पैसा इन एकाउंट्स में खपाया गया है। जिसकी जांच जारी है।

कइयों के नाम, आएंगे रडार में
पुलिस सूत्र ये भी बता रहे हैं कि ऑनलाइन सट्‌टा संचालित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी कइयों के नाम सामने आने बाकी है। सुपेला आकाशगंगा से लेकर कांट्रेक्टर कॉलोनी, वैशालीनगर, शांतिनगर, नेहरू नगर इलाके में रहने वाले लोग इस कारोबार को तेजी से बढ़ा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...