रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल हुआ कैमरे में कैद: मारपीट के आरोपियों से पुलिसकर्मी मांग रहा था 36 हजार… 15 हजार में डील हुआ डन… बोला – 8 हजार TI लेगा, हजार रुपए मुंशी-मददगार, अब सस्पेंड

बिलासपुर। बिलासपुर में घूसखोरी का VIDEO सामने आया है। एक हेड कास्टेबल तीन आरोपियों को जमानत के एवज में 15 हजार रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ है। हेड कास्टेबल हरवेंद्र खूंटे की करतूत पकड़े जाने के बाद SSP पारूल माथुर ने उसे सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है। दरअसल चकरभाठा के बोड़सरा गांव में मेले में दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी। इनमें से तीन आरोपियों के किलाफ केस दर्ज किया गया था।

दरसल आठ अप्रैल को चकरभाठा क्षेत्र के बोड़सरा गांव में मेले का आयोजन किया गया था, जहां दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मामला थाने तक पहुंचा, तब पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को थाने में बैठा लिया। फिर उन्हें जमानत पर छोड़ने के लिए 36 हजार रुपए की मांग की गई। बाद में आरोपियों ने 15 हजार रुपए में सौदा तय किया और 10 हजार रुपए हवलदार हरवेंद्र खूंटे ने वसूल लिया। साथ ही बकाया पांच हजार रुपए नहीं देने पर गैरजमानतीय धारा जोड़कर जेल भेजने की धमकी दी।

बताया जा रहा है कि विवेचना करने वाले अधिकारी कमल कौशिक के नाम पर 36 हजार रुपए की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर उन्हें 12 अप्रैल को दिन भर थाने में बैठाकर रखा गया। फिर 15 हजार रुपए में सौदा तय किया। लेकिन, आरोपियों के पास रुपए नहीं होने पर दूसरे दिन उन्हें रुपए लेकर बुलाया गया। 13 अप्रैल को तीनों आरोपी 10 हजार रुपए लेकर चकरभाठा थाना पहुंचे, तब हवलदार हरवेंद्र खूंटे ने 10 हजार रुपए ले लिया और पांच हजार रुपए बाद में देने की बात कही।

वीडियो वायरल होते ही हवलदार सस्पेंड
रिश्वत मांगने वाले हवलदार हरवेंद्र खूंटे का वीडियो सामने आते ही SP पारुल माथुर ने उसे निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही इस मामले की विभागीय जांच से पहले प्राथमिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच अधिकारी सिविल लाइन CSP मंजूलता बाज को बनाया गया है।

सोशल मीडिया में रुपए लेते वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपए का हिसाब बता रहा है। इसमें वह बोल रहा है कि 8 हजार रुपए TI लेगा, एक हजार रुपए मुंशी-मददगार को देना पड़ेगा और दो हजार रुपए बाजू में बैठने वाले को देना पड़ेगा। इसके बाद मेरे लिए सिर्फ चार हजार रुपए बचेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...