दुर्ग को विकास कार्यों की सौगात देते विधायक अरूण वोरा बोले- जो जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे, उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं, अधिकारियों को वोरा ने दी नसीहत

दुर्ग। शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने गंजपारा नाका चौक से लेकर महमरा एनीकट स्थित शिवनाथ नदी मुक्तिधाम तक 4 करोड़ की लागत से होने जा रहे सड़क उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। जिसके अंतर्गत मार्ग के दोनों ओर 7.7 मीटर चौड़ी सड़क, डिवाइडर, विद्युतीकरण, दोनों ओर नाली एवं पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे।

वरिष्ठ विधायक वोरा ने आम जनता को बधाई देते हुए कहा कि 15 वर्षों तक उपेक्षित रहा दुर्ग शहरी क्षेत्र के विकास के पहियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार आने के बाद गति मिली है। 64 करोड़ के मुख्य मार्ग उन्नयन, 5 करोड़ 43 लाख से गौरवपथ पुनर्निर्माण के बाद शहर के नागरिकों के लिए मुक्तिधाम मार्ग निर्माण एवं सौंदर्यीकरण एक और मील का पत्थर साबित होगा। बहुत जल्द दुर्ग शहर स्मार्ट सिटी की तर्ज पर चौड़ी सड़कों एवं बेहतर मूलभूत सुविधाओं के लिए जाना जाएगा।

मुख्य मार्गों को विशेष तरजीह देते हुए 100 करोड़ से दुर्ग अंडा, 54 करोड़ से पुलगांव अंजोरा, 10 करोड़ से धमधा मार्ग, बोरसी रुआबाँधा, बोरसी कोडिया जैसे जिला मुख्यालय पहुंच मार्गों का उन्नयन कार्य प्रगतिशील है। साथ ही शहर के आंतरिक विकास के लिए अब तक 40 करोड़ से अधिक की राशि कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है।

उन्होंने जनता को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि जनभावनाओं पर खरा नहीं उतरने वाले जनप्रतिनिधियों को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं। उनके जीवन मे जनसेवा एवं दुर्ग शहर की जनता के साथ 6 दशकों से बने पारिवारिक रिश्ते को निभाना ही एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं जनाकांक्षाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहरी सरकार की उपलब्धि बताते हुए कहा कि लगातार शहर के आंतरिक विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं स्वच्छता में लगातार शहर बेहतर हो रहा है साथ ही पेयजल व्यवस्था, पुलगांव नाला डायवर्सन, शंकर नाला सुदृढ़ीकरण जैसे बहुप्रतीक्षित कार्य कांग्रेस परिषद आने पर ही धरातल पर नजर आने लगे हैं।

इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, निगम महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, शहर अध्यक्ष गया पटेल, ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राजकुमार वर्मा, राजकुमार पाली, कन्या ढीमर, एमआईसी अब्दुल गनी, दीपक साहू, संजय कोहले, ऋषभ जैन, मनदीप भाटिया, पार्षद कुलेश्वर साहू, श्रद्धा सोनी, बिजेंद्र भारद्वाज, ज्ञानदास बंजारे, अमित देवांगन, सतीश देवांगन, देवेश मिश्रा, प्रकाश गीते, पन्नालाल जैन, अशोक साहू, अशोक मेहरा, विष्णु साहू, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, अंशुल पांडेय, गुड्डू यादव, शिशिरकांत कसार, निगम अधिकारी जितेंद्र समैया, मोहित मरकाम, पंकज साहू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...

कारोबारी के सूने मकान से करोड़ों की चोरी, AC...

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में चोरों ने एक बड़े कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाकर सनसनीखेज चोरी की वारदात...

बिलासपुर में सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तीन...

बिलासपुर। जिले में चर्चित सर्पदंश मुआवजा घोटाले के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मामले में आरोपी...