CG – डॉक्टर की पत्नी की हत्या: घर में ही गला दबाकर मारने की आशंका… लूट या रंजिश? पुलिस कर रही है जांच

CG

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ की जगदलपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक डॉक्टर की पत्नी की हत्या कर दी गयी है। हालांकि पहले लूट के मकसद से घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब शक की सुई आपसी रंजिश की तरफ इशारा कर रही है। बताया जा रहा है कि घर में रखे पैसे सुरक्षित हैं। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान वारदात हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर में ही पोस्टेड MD मेडिसन डॉ बीडी रॉय की पत्नी अर्चना घोष (58) की उनके घर पर ही लाश मिली है। अनुकूल ठाकुर वार्ड अटल आवास कॉलोनी इलाके में इनका मकान है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला घर पर अकेली थी। वहीं जब सुबह पति समेत परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे तो उन्होंने लाश देखी। महिला के गले में निशान दिखा। जिसके बाद इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। जिसके बाद बोधघाट पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आस-पास के CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही हर एक पहलुओं से जांच की जा रही है।

ASP महेश्वर नाग ने बताया कि महिला के गले में निशान है। गला दबाकर मारे जाने की आशंका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ज्वेलरी पहनी हुई थी। घर में करीब 3-4 लाख रुपए कैश भी हैं।

लूट के इरादे से हत्या नहीं हुई है। हो सकता है कोई आपसी रंजिश हो। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी...

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से...

कोयला लेवी घोटाला : कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल...

रायपुर में 2 करोड़ की एप्पल स्टोर चोरी का...

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुलझाने का दावा...

NMDC के डिपॉजिट-14 का मलबा जंगल तक पहुंचा :...

दंतेवाड़ा। बस्तर में खनन गतिविधियों के पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। किरंदुल स्थित NMDC के डिपॉजिट-14...