बाल-बाल बचे BJP विधायक: MLA पर चलाईं गोलियां… खाना खाकर पत्नी संग नाईट वॉक पर निकले थे… तब हुई वारदात

बाल-बाल बचे BJP विधायक

क्राइम डेस्क। यूपी के लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक सौरभ सिंह पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि बीजेपी विधायक इस हमले में बाल-बाल बच गए। उन्हें एक भी गोली नहीं लगी है। घटना उस वक्त हुई, जब विधायक पत्नी के साथ वाॅक पर निकले थे। वारदात के बाद आरोपी फायरिंग कर फरार हो गए। घटना विधायक के घर से 100 मीटर दूर हुई।

बता दें कि विधायक सौरभ सिंह का घर सदर कोतवाली के शिव काॅलोनी में है। वह अपने पिता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगलकिशोर के साथ रहते हैं। विधायक देर रात खाना खाकर घर के बाहर पत्नी के साथ टहल रहे थे। घर के पास ही 100 मीटर की दूरी पर दो युवक शराब पी रहे थे। इस पर विधायक दोनों को टोक दिया। इसके बाद दोनों युवक विधायक पर भड़क गए।

बाल-बाल बचे विधायक
इस बीच एक युवक ने बंदूक निकाली और फायरिंग कर दी। गोली विधायक के बगल से गुजर गई। युवक के फायरिंग करते ही विधायक पत्नी संग भागकर घर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। फायरिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में विधायक ने तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगाल युवकों की तलाश में जुटी है।

विधायक ने बताई पूरी घटना
घटना के बाद विधायक ने बताया कि हम लोग रात में रोज टहलते हैं। बुधवार रात को भी मैं खाना खाने के बाद पत्नी संग टहलने के लिए निकला था। इद दौरान घर से 100 मीटर की दूरी पर दो युवक खड़े होकर शराब पी रहे थे। जब मैंने उन्हें जाकर टोका तो विवाद करने लगे। इसके बाद एक युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद दोनों युवक फरार हो गए। मामले में विधायक ने पुलिस से सख्ती बरतने को कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी...

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से...

कोयला लेवी घोटाला : कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल...

रायपुर में 2 करोड़ की एप्पल स्टोर चोरी का...

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुलझाने का दावा...

NMDC के डिपॉजिट-14 का मलबा जंगल तक पहुंचा :...

दंतेवाड़ा। बस्तर में खनन गतिविधियों के पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। किरंदुल स्थित NMDC के डिपॉजिट-14...