इस डॉक्टर का अजीबो-गरीब शौक! पहले करता था नशा, फिर पहनता था युवतियों के कपड़े, जानिए क्या है पूरा मामला

इस डॉक्टर का अजीबो-गरीब शौक!

क्राइम डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां क्राइम ब्रांच ने एक होम्योपैथ डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो नशे की लत के कारण मानसिक विकार से जूझ रहा था. डॉक्टर योगेश लड़इया, जो पेशे से BHMS होम्योपैथ डॉक्टर हैं. डॉ. योगेश ड्रग्स और गांजे के आदी थे. उनके पास से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स, ढाई किलो गांजा और 5 लाख 57 हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है.

क्राइम ब्रांच की टीम ने इस डॉक्टर को लेकर एक और अहम खुलासा किया है, जो अपने आप में हैरान कर देने वाला है. वो ये है कि डॉक्टर लड़कियों सा व्यवहार करता है. पुलिस ने जब इस डॉक्टर को गिरफ्तार किया, उस वक्त भी वह लड़कियों का कपड़ा पहना हुआ था. पुलिस को उसके मोबाइल फोन में भी कुछ संदिग्ध तस्वीरें मिली हैं.

क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, डॉक्टर मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा था और ड्रग्स लेने के बाद वह महिलाओं जैसी हरकतें करता था. इस बारे में उसके परिवार को भी जानकारी नहीं थी, क्योंकि यह सब वह अकेले अपने कमरे में करता था. पुलिस ने बताया कि यह घटना न सिर्फ नशे की लत के खतरों को उजागर करती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को भी सामने लाती है. डॉक्टर के खिलाफ आगे की जांच जारी है.

5 लाख का लिया है लोन
पुलिस के अनुसार, योगेश लड़इया एक होटल में काम करता था और नशे की लत के कारण उसके व्यवहार में असामान्यताएं थीं. इस डॉक्टर का लड़कियों सा व्यवहार सभी को चौका रहा है. डॉक्टर योगेश की इस हरकतों का खुलासा करने से पुलिस बच रही है. ड्रग्स की लत पूरी करने के लिए उसने 5 लाख का लोन ले रखा है. फिलहाल क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

बताते चले कि इंदौर पुलिस ने थर्टी फर्स्ट की पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया था, और होटल मीडलैंड इन में दबिश के दौरान भारत चौरसिया नामक आरोपी को भी पकड़ा गया, जो होटल में केयर टेकर का काम करता था और नशे का आदी था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

शिक्षा ही भारतीय मुस्लिम समाज की प्रगति का एकमात्र...

नई दिल्ली। मानव इतिहास इस सच्चाई का गवाह है कि जिस समाज ने शिक्षा और ज्ञान को अपनाया, वही समाज तरक्की और सम्मान के...