बीजापुर पत्रकार हत्याकांड का संदेही हैदराबाद से गिरफ्तार, एक को पुलिस ने रायपुर में धरदबोचा

जगदलपुर। बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, बीजापुर पुलिस ने रायपुर पुलिस की मदद से हत्याकांड के संदेही को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर देर रात बीजापुर रवाना हुई।

रायपुर पुलिस ने संदेही रितेश की महेंद्रा थार गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा कि शातिर रितेश ने फरार होने से पहले अपनी वाहन का नंबर CG-20- 3333 से बदलकर CG-04-PK 1 नंबर की प्लेट लगाकर पुलिस को गुमराह करने की असफल कोशिश की।

बता दें कि बीजापुर में तीन दिन से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. उनका शव एक ठेकेदार के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में शव मिला, जिसे पुलिस ने बाहर निकालकर पंचनामा किया. मुकेश के शव पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं प्रदेशभर के पत्रकारों में अपने साथी की हत्या को लेकर आक्रोश है. पत्रकारों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

संदेह के दायरे में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर

इस हत्याकांड में पुलिस के संदेह के दायरे में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और सुरेश के भाई रितेश चंद्राकर हैं। कुछ दिन पहले मुकेश ने करीब 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क की खस्ता हाल की खबर बनाई थी। बताया जा रहा है कि, यह काम सुरेश चंद्राकर का ही था। जिसके बाद से इनके बीच कुछ विवाद भी हुआ था। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही हत्यारे और हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...