पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : पत्रकारों ने खोला मोर्चा, हाईवे चक्काजाम कर हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग की, रायपुर प्रेस क्लब ने कहा – हत्याकांड की हो SIT जांच

रायपुर। बीजापुर के युवा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर की हत्या हमारे लिए स्तब्ध करने वाली बेहद दुखद घटना है। रायपुर प्रेस क्लब ने जयस्तंभ चौक पर कैंडल जलाकर मुकेश को श्रद्धांजलि दी और इस हत्याकांड की एसआईटी से जांच करवाने और हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना को लेकर बस्तर में भी पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया है।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर को न्याय दिलाने बीजापुर नेशनल हाईवे पर बैठकर पत्रकारों ने चक्काजाम किया है। पत्रकार पुलिस प्रशासन और सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

वहीं रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा, बस्तर में पत्रकारिता हमेशा से चुनौतियों से भरी रही है, लेकिन ताजा घटना ने बता दिया है कि एक भ्रष्ट व्यवस्था के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने की क़ीमत जान देकर चुकानी होती है। साथी मुकेश चंद्राकर की हत्या से प्रदेशभर के पत्रकारों में गहरी पीड़ा और आक्रोश है। रायपुर प्रेस क्लब यह मांग करता है कि इस हत्याकांड की एसआईटी से जांच करवाई जाए और हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

रायपुर प्रेस क्लब ने राज्य सरकार से मांग की है कि बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करे। शोक की इस घड़ी में रायपुर प्रेस क्लब साथी मुकेश चंद्राकर के परिवार के साथ खड़ा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

भाजपा घेराव के दौरान हिंसा का केस दर्ज, कांग्रेस...

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना...