CG – पत्रकार को धमकी देने वाले रेंजर की हुई छुट्टी: PCCF ने दिए जांच के आदेश, 7 दिन में उप निदेशक से मांगी रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पीसीसीएफ ने इस मामले में जांच के आदेश दिये हैं। उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व के उप निदेशक से इस मामले में जांच रिपोर्ट तलब की गयी है। सात दिन के भीतर पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी गयी है। पत्रकार को धमकी और गाली-गलौज करने वाले रेंजर को हटा भी दिया गया है।

इस घटना को लेकर वन क्षेत्रपाल नरेंद्र चंद्र देवनाग का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। उन्हें उदंती सीतानदी वन क्षेत्रपाल के पद से धमतरी वन मंडल में ओएसडी बनाया गया है। उप निदेशक की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...