Viral Video: पुलिस स्टेशन में महिला के साथ DSP की ‘गंदी हरकत’, बाथरूम में कराया ओरल सेक्स… वायरल हुआ वीडियो, देखिए

Viral Video

वायरल डेस्क। कर्नाटक से एक शर्मनाक खबर आई. जहां जमीनी विवाद में एक डीएसपी ने पीड़िता से थाने के अंदर ही ओरल सेक्स की डिमांड रख दी. पुलिस थाने में DSP की इस अनैतिक यौन इच्छा की डिमांड को पीड़ित महिला ने पूरा किया. इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने फौरन वीडियो वायरल बना कर सोशल मीडिया में अपलोड किया तो बवाल मच गया. मानवता को शर्मसार करने वाले अफसर को जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया है. आधी आबादी के मुश्किल हालातों को बयान करने वाला ये घृणित अपराध कर्नाटक के तुमकुरू में हुआ.

35 सेकेंड का आपत्तिजनक वीडियो
आरोपी डीएसपी का नाम रामचंद्रप्पा है. रामचंद्रप्पा मधुगिरी में तैनात था. आरोपी ने न्याय दिलाने के लिए महिला से ओरल सेक्स की डिमांड कर दी. राज्य सरकार ने शुक्रवार को तुमकुरु के मधुगिरी उप-मंडल के पुलिस उपाधीक्षक (डीवाईएसपी) बी रामचंद्रप्पा को निलंबित कर दिया. उनका वीडियो जिसमें डीएसपी मधुगिरी स्थित अपने कार्यालय के बाथरूम में एक महिला के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहे थे, उस पर एक्शन लेते हुए उनके ऊपर गाज गिरी है.

गुरुवार रात को 35 सेकंड का जो वीडियो वायरल हुआ था, उसमें रामचंद्रप्पा वर्दी में बाथरूम के अंदर दिख रहे थे और उनके सामने एक महिला थी जो लाल ड्रेस में थी. तुमकुरु के एसपी अशोक केवी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने महकमे के वरिष्ठ पुलिस अफसरों को सूचना दे दी है. एसपी ने घटना की रिपोर्ट पुलिस महानिरीक्षक यानी आईजी (मध्य रेंज) को सौंपी थी और आईजीपी ने उसे डीजीपी आफिस और डीजी (आईजीपी) को भेजी. जिसके बाद शुक्रवार शाम डीएसपी को निलंबित कर दिया.

(कंटेंट सोर्स – zeenews.india.com)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...