मंदिर में पुजारी को धमकाने वाला गिरफ्तार: पुलिस की सख्त कार्रवाई… धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास करने वाले आरोपी पकड़ाया

जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पुजारी के साथ धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास करने वाले आरोपी नासिर अली खान को बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 3 जनवरी 2025 का है, जब आरोपी ने पूजा पाठ और भजन में व्यवधान डाला और पुजारी को धमकी दी। पुजारी भूपेंद्र पाठक ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह दुर्गा मंदिर में पूजा कर रहा था, तभी नासिर अली खान ने अभद्रता करते हुए पूजा, भजन और लाउड स्पीकर बंद करने की मांग की।

जब पुजारी ने ऐसा करने से इनकार किया, तो आरोपी ने उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी दी और पूजा में शामिल अन्य व्यक्तियों को भी पूजा करने से रोका। इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। बगीचा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक जशपुर, श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 196(2), 299 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...