बोईदा में मांदर की थाप और जसगीतों के साथ गौरा-गौरी का विसर्जन

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम बोईदा के आनंद नगर राजकुमार मरावी के घर के सामने में गौरा – गौरी पूजा आयोजित की गई। इसमें भगवान भोलेनाथ, पार्वती, सिद्ध बाबा की प्रतिमा बनाकर गौरा – गौरी पूजा पाठ किया गया। महिलाओं ने आसपास के गांव में जाकर सुआ नृत्य किया। शुक्रवार रात को भोलेनाथ की बारात निकाली गई। मांदर, झांझ मंजीरा की थाप पर भक्तों ने झूपते नजर आए। रात में भोले बाबा पार्वती की विवाह हुआ, जिसे देखने सैकड़ों भक्त शामिल हुए। सुबह भोलेनाथ,पार्वती, सिद्ध बाबा की प्रतिमा को नाचते गाते हुए गांव में दर्शन के लिए श्रद्धालु अपने घरों के द्वार में रंगोली बनाई। भगवान का आरती उतारकर नारियल,फूल मालाओं से पूजा – अर्चना की। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु झांझ, मंजीरा,मांदर की थाप पर नाचते गाते झुमते हुए भोलेनाथ पार्वती और सिद्ध बाबा की प्रतिमा को नम आंखों से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...