दुर्ग में छत्तीसगढ़ कलार समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न: सांसद, विधायक हुए शामिल… प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- युवतियां पढ़ाई के साथ-साथ युवक के स्व रोजगार की सोच पर भो जोर दे

दुर्ग। छत्तीसगढ़ कलार समाज दुर्ग तहसील द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन रखा गया था। जिसमे 60 युवक-युवतियों का पंजियन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग तहसील के मंडलेश्वर भुनेश्वर सिन्हा कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल थे। जिन्होंने कलार समाज को हर प्रकार से सहयोग देने का अश्वासन दिया है। दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने समाज के युवक-युवती से समाज के गतिविधियों मे शामिल होने के लिए आह्वान किया। साथ ही पूर्व विधायक अरुण वोरा ने समाज को राजनीति गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए आह्वान किया। समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने समाज के ज्यादा पढ़े लिखे युवतियों से निवेदन किया की आप जीवन साथी ढूंढने मे पढ़ाई को महत्व देने के साथ साथ स्व रोजगार की सोच के साथ जो युवक मिले ऐसे जीवन साथी को चुनना चाहिए। इस विचार पर जोर दिया, समाज के सभी पदाधिकारी को जिम्मेदारी दिया गया था। जिससे कार्यक्रम बेहतर और सफल हुआ। यह कार्यक्रम दुर्ग के दुर्गा धाम गंजमंडी मे रखा गया था। लगभग तीन हजार लोगो की उपस्थित हुई है और कई रिश्ते भी लगभग इस कार्यक्रम के माध्यम से हुआ है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे समाज के सभी व्यक्ति का हाथ है। जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उपस्थित थे। इसकी जानकारी दुर्ग जिला कोष निरीक्षक तामेश्वर सिन्हा ने दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...