भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-5 में दुर्घटना… हर्थ ब्रेकआउट के कारण वेंटिलेशन पाइप के माध्यम से बहना लगा हाॅट मेटल

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में सोमवार को ब्लास्ट फर्नेंस-5 में एक दुर्घटना हुई है। दोपहर करीब 01ः10 बजे संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस-5 का हर्थ ब्रेकआउट हो गया। यह दुर्घटना हर्थ एरिया के ट्यूयर 8 और ट्यूयर 9 के बीच घटित हुई। हर्थ ब्रेकआउट के कारण ट्यूयर 10 और ट्यूयर 16 के नीचे स्थित हर्थ वेंटिलेशन पाइप के माध्यम से हाॅट मेटल बाहर निकलने लगी। अग्निशमन विभाग की टीम को तत्काल बुलाया गया और हर्थ से निकलने वाली हाॅट मेटल को ठंडा करने के लिए पानी का छिड़काव किया गया। हर्थ ब्रेकआउट के बाद दोपहर 01ः35 बजे ब्लास्ट फर्नेस-5 को बैकड्राफ्ट में लिया गया। इस दुर्घटना में कोई जनहानि या मानवीय क्षति नहीं हुई है। स्थिति पर नियंत्रण के पश्चात इस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...