युगांतर स्कूल में स्टूडेंट्स के लिए अच्छी पहल: अब मिलेगी सॉफ्टवेयर टॉपस्कूल की सेवाएं…360 डिग्री रिपोर्ट मिलेगी, हर चीज से रहेंगे अपडेट

राजनांदगांव। शिक्षा के क्षेत्र अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल कक्षा 9वीं और कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं को संस्था की ओर से साफ्टवेयर टॉपस्कूल की सेवाएं प्रदान करेगी। यह सेवाएं वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नवनीत एजुकेशन के डिजिटल वर्ग ई-सेंस लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संचालित होगी।

इस संबंध में संस्था के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल ने बताया कि युगांतर संस्कारधानी राजनांदगांव की पहली संस्था है, जिसने इस साफ्टवेयर की सेवाएं संस्था की ओर से कक्षा 9 और कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं को प्रदान की है।

इसी तारतम्य में डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. पी. आर. वासुदेव राव ने बताया कि कक्षा नवमीं और दसवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए यह समय कैरियर निर्माण के लिए निर्णायक होता है।

ऐसे समय में संस्था को इस प्रकार की सेवाएँ मिलने से ऑनलाइन या ऑफ लाइन माध्यम में छात्र-छात्राओं का अध्ययन बाधारहित होगा और छात्र-छात्राएं अपने कैरियर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

आगे उन्होंने इस साफ्टवेयर की विशेषताएँ बताते हुए कहा कि इसकी मदद से छात्र-छात्राएं ई-सेंस लर्निंग तथा युगांतर की तरफ से प्रदान की जाने वाली लाइब्रेरी की सुविधा का उपयोग हर समय कर पाएंगे।

सॉफ्टवेयर के एडवांस विशेषताओं में वर्कलोड इंडिकेटर, स्मार्ट क्लास कंटेंट , क्लासरूम मैनेजमेंट, डिजिटल व्हाइट बोर्ड आदि शामिल हैं। इनका प्रयोग छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। इसके अलावा इसके माध्यम से छात्र छात्राओं की 360 डिग्री रिपोर्ट भी प्रदान की जाएगी।

इन समस्त सेवाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं की परफॉर्मेंस रिपोर्ट का अध्ययन बारीकी से किया जा सकेगा। इससे उनके अध्ययन का भी बारीकी से ध्यान रखा जा सकेगा। युगान्तर की इस पहल पर संस्था के कक्षा 9 और कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं और उनके पालकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...

हरित अभियान: शारदा विद्यालय रिसाली में पौधारोपण और जागरूकता...

भिलाई (रिसाली)। रिसाली स्थित शारदा विद्यालय में वन महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से...