छत्तीसगढ़ में अब 2.11 करोड़ वोटर, अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, महिला वोटर सबसे ज्यादा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अंतिम मतदाता सूची की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 11 लाख पांच हजार 391 हो गई है.

निर्वाचन अधिकारी कंगाले ने बैठक में बताया कि अंतिम प्रकाशन की फोटोरहित मतदाता सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in पर अपलोड कर दी गई है. आम नागरिक मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची डाउनलोड कर इसका अवलोकन कर सकते हैं. मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद अब राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या दो करोड़ 11 लाख पांच हजार 391 हो गई है. इनमें एक करोड़ चार लाख 27 हजार 842 पुरुष मतदाता, एक करोड़ छह लाख 76 हजार 821 महिला मतदाता और 728 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं.

राज्य में निर्वाचकों का लिंगानुपात (Gender Ratio) 1024 है. उन्होंने बताया कि 18-19 आयु वर्ग समूह में चार लाख 52 हजार 134 मतदाता पंजीकृत हैं. राज्य के 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 24 हजार 371 मतदान केन्द्र हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप या वेबसाइट https://voters.eci.gov.in के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन एवं स्थानातंरण के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा है.

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी.एस, ध्रुव, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो और सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रुपेश वर्मा भी राजनीतिक दलों के साथ बैठक में मौजूद थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध प्लाटिंग पर विधायक रिकेश सेन का बड़ा प्रहार...

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को...

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...