दुर्ग में केंद्रीय कृषि मंत्री को काला झंडा दिखाएंगे NSUI कार्यकर्ता, कहा – भाजपा सरकार किसानों के साथ कर रही छलावा

दुर्ग। युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दुर्ग में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को काला झंडा दिखाने सेक्टर-5 में एक विशेष बैठक आयोजित की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि डबल इंजन की सरकार केवल झूठे वादों और दिखावे की राजनीति कर रही है।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने कहा, किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य देने का वादा किया गया था, लेकिन हकीकत में मात्र 2400 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान हो रहा है। इतना ही नहीं, कांग्रेस सरकार के दौरान बिजली बिल में दी गई राहत को खत्म कर भाजपा सरकार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इसके अलावा, किसानों को बारदाना तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे उन्हें अपनी उपज बेचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टोकन वितरण की व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। किसान घंटों लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है और उनकी समस्याओं को अनदेखा कर रही है।

युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने इन मुद्दों पर आक्रोश जताते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब भाजपा सरकार को उसकी विफलताओं का जवाब देना होगा। इसी कड़ी में आज कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को काला झंडा दिखाकर किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक में विरोध प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई और इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासी बवाल, कांग्रेस...

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...