नगरीय निकाय चुनाव 2025 : भाजपा ने की जिला प्रभारियों की नियुक्ति, BJP की अपील समिति की सूची भी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार अपनी टीम तैयार कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए प्रांतीय अपील समिति की घोषणा की है। इसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। चंदूलाल साहू, सुभाऊ कश्यप, अशोक बजाज, प्रभा दुबे इस समिति की सदस्य हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा भी की है। नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय चुनाव के लिए प्रभारी निम्नानुसार हैं- रजनीश कुमार सिंह को बस्तर संभाग प्रभारी और निरंजन सिन्हा को बस्तर संभाग सहप्रभारी बनाया गया है। उसी तरह राजा पांडेय को सरगुजा संभाग प्रभारी, सौरभ सिंह को रायपुर संभाग प्रभारी, जगन्नाथ पाणिग्रही को रायपुर संभाग सहप्रभारी, भूपेन्द्र सवन्नी दुर्ग संभाग प्रभारी और अनुराग सिंह देव को बिलासपुर संभाग प्रभारी बनाया गया है।

रायपुर संभाग के जिले के प्रभारी रायपुर शहर – खूबचंद पारख, रायपुर ग्रामीण – विकास मरकाम, बलौदाबाज़ार – मोतीराम चंद्रवंशी, गरियाबंद – सुरेन्द्र पाटनी, महासमुंद – केदार गुप्ता, धमतरी – नीलू शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।

दुर्ग संभाग के भिलाई – संदीप शर्मा, दुर्ग – राजीव अग्रवाल, बेमेतरा – विकांत सिंह, बालोद – शंकर अग्रवाल, राजनांदगांव – अवधेश चंदेल, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी – कोमल जंघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई -अजय तिवरी, कवर्धा – लोकेश कावड़िया को प्रभारी बनाया गया है।

बस्तर संभाग के कांकेर – यशवंत जैन, कोंडागांव- आलोक सिंह ठाकुर, नारायणपुर – भरत मटियारा, बस्तर – जी. वेंकटेश्वर राव, दंतेवाडा – श्रीनिवास राव मद्दी, सुकमा – विद्याशरण तिवारी, बीजापुर – गौतम गोलछा को प्रभारी बनाया गया है।

बिलासपुर संभाग के बिलासपुर – इन्द्रजीत सिंह गोल्डी, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही – डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, मुंगेली – प्रहलाद रजक, सक्ती – गुरुपाल सिंह भल्ला, जांजगीर-चांपा – चुन्नी लाल साहू, कोरबा – लखन लाल साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ – निर्मल सिन्हा, रायगढ़ – विकास महतो को प्रभारी बनाया गया है।

सरगुजा संभाग के जशपुर – रामकिशुन सिंह, सरगुजा – ज्योतिनंद दुबे, सूरजपुर – प्रबोध मिंज, बलरामपुर – अखिलेश सोनी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – हरपाल सिंह भामरा, कोरिया – मुकेश तिवारी को प्रभारी बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...