Kho-Kho World Cup 2025: कल से दिल्ली में शुरू होगा रोमांच, छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ से 3 टेक्निकल ऑफिसियल नियुक्त… दुर्ग संभाग से है तीनों

दुर्ग। भारतीय खो खो संघ द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में कल यानि 13 जनवरी से 19 जनवरी 2025 तक पहला विश्वकप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 22 देशों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों सहित ऑफिशियलस का दल भाग ले रहे हैं। उक्त विश्वकप में छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ के महासचिव तरूण शुक्ला के साथ राष्ट्रीय निर्णायक फिरोज़ रहमान एवं रुक्मिणी यादव को भारतीय खो खो संघ द्वारा तकनीकी ऑफिसियल के रूप में नियुक्त किया गया है। जो राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। जिसमें भाग लेने के लिए तीनों ही ऑफिशियल नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। तीनों ऑफिसियल की नियुक्ति के लिए भारतीय खो खो संघ का धन्यवाद करते हुए छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ के अध्यक्ष कमलजीत अरोरा, गोविंद मुदलियार, उमेश सिंह, ललित वर्मा, अक्षत गोयल, पुरन जायसवाल, सुब्रत शाह, देवेंद्र गुप्ता, प्रमोद तिवारी, दूंगा राम गोटा, धर्मेन्द्र कुमार, नरेश शुक्ला, रघुनंदन प्रसाद गुप्ता, राजेश पांडे, चवन राम साहू, भोलेनाथ चतुर्वेदयी, वीरेंद्र मसिहा, राजेश पांडे, भगत सोनी, भरत कोटेलकर, उत्तम बरसागडे एवं सचिन डोंगरे ने पूरे छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ के सभी सदस्यों व खो खो के साथियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी विक्रांत शुक्ला ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...