बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, बढ़ सकती है संख्या, सर्च ऑपरेशन जारी

बीजापुर. बस्तर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच गुरुवार शाम हुई मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माने जाने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के करीब 1500 जवानों ने इलाके को घेर रखा है। आज सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि पामेड़ इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 3 जिलों से DRG, कोबरा 205, 206, 208, 210 बटालियन के जवानों समेत CRPF की टीम को 2 दिन पहले सर्च ऑपरेशन के लिए निकला गया था।

गुरुवार तड़के माओवादियों और पुलिस के बीच में मुठभेड़ शुरू हुई। दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। हालांकि देर शाम तक खबर मिली कि जवानों ने करीब 10 से 12 माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। अलग-अलग टीमों के साथ मुठभेड़ हुई है। शाम तक मुठभेड़ रुक गई थी। जवान नक्सलियों के कोर इलाके को घेर रखे थे। आज सुबह फिर से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। करीब 1500 से ज्यादा जवान इलाके में ही मौजूद हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब जवान लौटेंगे, तभी नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है इस बारे में पता चलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...