झीरमकांड के प्रदर्शनकारी अय्यूब हुए दोषमुक्त : भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ का लगा था आरोप, कांग्रेसियों ने न्यायालयीन फैसले का किया स्वागत

भिलाई। 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी मे कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल, विधायक उदय मुदलियार सहित 29 कांग्रेसी नेता नक्सली हमले मे शहीद हो गये थे।

नेताओं पर नक्सली हमले की खबर जब दुर्ग में पहुंची तब दुर्ग हमले के विरोध मे भाजपा काबिज रमन सरकार के विरोध मे अय्यूब खान पुर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग, जयंत देशमुख प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, जिला कांग्रेस महामंत्री राहुल शर्मा, जिला यूवा कांग्रेस महामंत्री सिराज अली, लोकेश साहू अध्यक्ष ग्रामीण युवा कांग्रेस दुर्ग सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़क मे उतरकर जोरदार पटेल चौक दुर्ग और जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग के समीप प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदर्शन लगातार 2 दिन तक जारी था। कांग्रेसी तत्कालीन सीएम रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल को नैतिकता दिखाते हुए अपना अपना इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे।

दुर्ग शहर बंद करवाया गया
अय्यूब खान ने बताया कि पूरा झीरम घाटी घटना कांड को लेकर पूरे प्रदेश भर सहित दुर्ग में रमन सरकार के हिटलरशाही फरमान की वजह से उनके खिलाफ रिपोर्ट कराई गई थी। तात्कालीन सरकार ने उसको प्रमुख आरोपी बनाकर युवा कांग्रेसियों को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय दुर्ग में तोड़ फोड़ और आगजनी का मुकदमा दर्ज़ कराकर धारा 14, 148, और 427 प्रकरण दुर्ग थाना में दर्ज कराया गया था।

इसमें न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी भी कर दी है। इसमें आज आरोपी कांग्रेसी नेता अय्यूब ने मजिस्ट्रेट गंगा पटेल के समक्ष उपस्थित होकर आत्मसमर्पण किया गया।

अधिवक्ता पंडित अशोक शर्मा, अधिवक्ता गौरी ठाकुर अधिवक्ता सबा तबुस्सम के तीनो वकीलों के माध्यम से जमानतदार प्रकाश शर्मा लाला के साथ जमानत अर्जी पेश की गई थी, जिसे द्वितीय व्यवहार नयायाधीश गंगा पटेल ने जमानत दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...