मुठभेड़ पर माओवादी संगठन ने जारी किया पर्चा : 12 नहीं 18 नक्सली मारे गए, 50 लाख का इनामी नक्सली कमांडर भी ढेर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर 16 जनवरी को हुई मुठभेड़ में 12 नहीं बल्कि 18 नक्सली मारे गए हैं। इसमें 50 लाख के इनामी नक्सली कमांडर SCM (सेंट्रल कमेटी मेंबर) दामोदर भी मारा गया है। इसकी जानकारी दक्षिण बस्तर जोनल कमेटी के सचिव गंगा ने पर्चा जारी कर दी है।

फोर्स ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिसमें 10 की पहचान कर ली गई है। मरने वालों में 5 महिला नक्सली शामिल हैं। इन पर कुल 59 लाख रुपए का इनाम घोषित है। 6 नक्सलियों के शव को खुद नक्सल संगठन के लोग साथ लेकर चले गए। नक्सल संगठन ने पर्चा जारी कर लिखा है कि इस मुठभेड़ में SCM दामोदर दादा, PPCM हुंगी, देवे, जोगा, नरसिंहराव समेत कुल 18 साथी मारे गए हैं।

नक्सली लीडरों की सूचना मिलने पर चलाया गया था ऑपरेशन

पुलिस को इनपुट मिले थे कि दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन 3 जिलों के सरहदी क्षेत्र स्थित पुजारी कांकेर के जंगल में नक्सली कमांडर हिड़मा और बटालियन नंबर 1 का कमांडर देवा समेत करीब 250 नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 15 जनवरी की शाम दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीनों जिले की DRG, कोबरा 205, 206, 208 और 210 बटालियन के साथ ही CRPF के करीब 1500 से 2000 जवानों का संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...

CG News : तालाब में डूबने से दो सगे...

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद...

सीतापुर विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला : नायब...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक और नायब तहसीलदार के बीच हुए बहुचर्चित विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए...

मैनपाट में पीलिया का कहर : पूर्व उपसरपंच समेत...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट इलाके में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है. पीलिया से एक पूर्व उपसरपंच सहित चार लोगों की मौत हो...