सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का दिनदहाड़े अपहरण: एक्ट्रेस-कॉमेडियन की मां को दिया धक्का और उठा ले गए किडनैपर, जांच में जुटी पुलिस

डेस्क। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जाह्नवी मोदी (25) का किडनैप हो गया। एक्ट्रेस की मां के सामने ही बदमाश बेटी को उठाकर ले गए।

बताया जा रहा है कि इन्फ्लुएंसर जाह्नवी मोदी, जो सोशल मीडिया पर ‘मुकेश की कॉमेडी’ नाम से रील्स बनाती थीं, उसकी मां पुष्पा मोदी ने पुलिस को बताया कि जब वह मंगलवार अपनी बेटी के साथ बाजार से घर लौट रही थीं, तभी दो युवक आए और उन्होंने उसे धक्का दिया और बेटी को बेहोश कर गाड़ी में डालकर ले गए। बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध कार पीड़िता के घर के आगे सुबह से ही खड़ी थी और इस कार ने कई बार अपनी जगह बदली।

पुलिस को जाह्नवी का मोबाइल घर पर ही मिला, जिसमें व्हाट्सएप और अन्य ऐप्स अनइंस्टॉल किए गए थे। परिजनों ने बताया कि करीब चार महीनों से उन्होंने बेटी से फोन भी ले रखा था। फिलहाल जिस संदिग्ध गाड़ी की जानकारी दी गई, वह जयपुर रोड स्थित एक टोल नाके से गुजरती दिखी है।

घटना के छह घंटे बाद परिजनों ने बीकानेर निवासी तरुण सिकलीगर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। जबकि परिजनों ने पहले बीकानेर में उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। क्या यह मामला वास्तव में अपहरण का है, या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है।

इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती हैं जाह्नवी
जाह्नवी बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में मोमासर बास मोहल्ले की रहने वाली हैं। जाह्ववी के इंस्टाग्राम आईडी पर 23 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। जिस यूट्यूब चैनल के शो में वो काम करती हैं, उसके सब्सक्राइबर की संख्या लाखों में हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जेल में हुई दोस्ती, बाहर आते ही ज्वेलरी दुकान...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई सनसनीखेज दिनदहाड़े डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात का...

CMDC और JNARDDC के बीच हुआ एमओयू, क्रिटिकल मिनरल्स...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "क्रिटिकल मिनरल मिशन" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के विजन को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण...

CG Crime : महिला और 10 माह की मासूम...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में शनिवार को एक महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने...

महतारी वंदन योजना: सरकार 27 हजार महिलाओं से वसूलेगी...

रायपुर। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. हर महीने प्रदेश की 68 लाख से ज्यादा हितग्राही महिलाओं को...